बिना पासवर्ड साइन इन
SoftWork Beats में पासवर्ड हैं ही नहीं — न चिट पर लिखने को कुछ, न स्टाफ़ के भूलने को कुछ। साइन इन के लिए बस एक ईमेल पता चाहिए, और आपकी सदस्यता उसी के साथ हर डिवाइस पर चलती है।
वेब पर
- साइन इन खोलें और अपना ईमेल लिखें।
- हम छह अंकों का कोड ईमेल करते हैं (साथ में एक लिंक — दोनों में से कोई भी चलेगा)।
- कोड डालें, हो गया।

साइन इन के बाद आप पासकी जोड़ सकते हैं — आपके डिवाइस में पहले से मौजूद फ़िंगरप्रिंट, चेहरा या PIN वाला अनलॉक। अगली बार एक टैप में अंदर, फिर भी बिना पासवर्ड।
TV पर
TV पर टाइप करना झंझट है, इसलिए TV ऐप आपके खाते से पेयर होते हैं:
- Apple TV एक छोटा कोड और पता softworkbeats.com/apple दिखाता है। वह पता फ़ोन या कंप्यूटर पर खोलें, साइन इन करें, कोड डालें और डिवाइस को मंज़ूरी दें।
- Roku भी वैसा ही, softworkbeats.com/roku पर — देखें Roku ऐप।
मंज़ूरी देते ही TV खुद साइन इन हो जाता है।
एक खाता, हर स्क्रीन
हर जगह वही ईमेल इस्तेमाल करें — रिसेप्शन का कंप्यूटर, लॉबी का TV, दफ़्तर का iPad। आपका प्लान और सीटें खाते की हैं, किसी एक डिवाइस की नहीं। अपने डिवाइस, पासकी और सदस्यता कभी भी खाता पेज पर देखें।